फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारिवारिक कलह में किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
मृतक के रोते बिलखते बच्चे। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। किसान ने पारिवारिक कलह के चलते पंपसेट के पहिये में गमछा फंसाकर फांसी लगा ली। दोपहर तक घर न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान शव कुएं में लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

थाना तालग्राम के कपूरापुर गांव निवासी संतोष कुमार (36) खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। शुक्रवार सुबह वह घर से खेतों की तरफ निकले थे। काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। शव पंपसेट के पहिये से दस फीट गहरे कुएं में लटका मिला। परिजनों ने जब तक निकाला, मौत हो चुकी थी। किसान के छोटे भाई राजवीर ने बताया कि पत्नी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी के चलते फांसी लगा ली। भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सूचना दर्ज कर ली है।
बेहटा चौकी प्रभारी रामशंकर भारती ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह का कहना है कि युवक ने किसी कारण से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें