फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो 22सीएचबीपी51: रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। ससुराल से घर आ रहे किसान की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। किसान तिर्वा विधायक के गांव का निवासी था और बेहद करीबी था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम मेरापुर गढ़िया निवासी भारत (43) बुधवार को बाइक से ससुराल घुसुआपुर में पितर पक्ष की दावत खाने गए थे। दावत खाकर वह देर रात 11 बजे लौट रहे थे। जैसे ही वह भीम सराय मोड़ के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में चोट लगने से भारत की मौत हो गई। गुरुवार की सुबह तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। परिवार में पत्नी संगीता देवी के अलावा तीन बेटियां शिवानी, अवनी, शिवांगी व बेटा मोहित है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
-------------------
22सीएचबीपी54: गमगीन खड़े बच्चे। संवाद
22सीएचबीपी55: राजेश कुमार (फाइल फोटो)।
बिजली के करंट से पल्लेदार की मौत
छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी राजेश कुमार (45) निगम मंडी में पल्लेदारी का काम करता है। बुधवार की रात को वह डीटीएच का सेट टॉप बॉक्स हाथ में पकड़कर प्लग लगा रहा था। तभी बॉक्स में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर राजेश कुमार की मौके पर मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें