फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक की टक्कर से किसान की मौत

Sat, 30 Aug 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। बीमार दोस्त को देख कर घर लौट रहे साइकिल सवार किसान को बाइक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौत हो गई। बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन



तालग्राम क्षेत्र के विदीपुरवा गांव निवासी जमादार (77) खेतीकिसानी करते थे। गुरुवार को वह गढ़िया गांव निवासी बीमार दोस्त कमलेश को देखने गए थे। यहां से लौटते समय गढ़िया गांव के पास बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। परिजन उन्हें गुरुसहायगंज लेकर गए, जहां से डाॅक्टर ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया।
मेडिकल कॉलेज में डाॅक्टरों ने तीसरे दिन ऑपरेशन की सलाह देकर घर भेज दिया। शुक्रवार दोपहर उनकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। किसान की पत्नी रामदेवी पुत्र, रामकिशन, बालकिशन, अजीत बेहाल हैं। पुत्र की तहरीर पर गढ़िया गांव निवासी बाइक चालक अभिषेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि बाइक और आरोपी युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें