फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की भिड़ंत में किसान की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। क्षेत्र के तिर्वा-उमर्दा मार्ग पर बलनपुर के पास तेज रफ्तार चल रही दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें एक बाइक सवार किसान की मौत हो गई जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरी बाइक पर सवार युवक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के मझिला गांव निवासी किसान राजेंद्र नारायन (51) शुक्रवार रात 10 बजे बाइक से कोल्ड स्टोरेज जा रहे थे। उनके साथ दोस्त लालू (40) भी सवार था। तिर्वा-उमर्दा मार्ग पर बलनपुर गांव के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। उपचार के दौरान राजेंद्र नारायन की मौत हो गई। वहीं, लालू की हालत गंभीर होने पर कानपुर के लिए रेफर कर दिया। हादसे का शिकार हुए लोग हेलमेट नहीं लगाए थे। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें