छिबरामऊ। तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व महकमे की सर्वाधिक 67 शिकायर्तें आईं। शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए पीडी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर किया जाए।
उन्होंने कहा कि यदि एक ही मामले की शिकायत बार-बार आती है, तो निस्तारण कर्ता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को 136 शिकायतें आईं, इनमें पुलिस महकमे की 33, विकास की 18, पूर्ति की पांच, चकबंदी की चार, नगर पालिका की तीन, विद्युत की दो, वन विभाग, शिक्षा विभाग, डूडा व जिला पंचायत से संबंधित एक एक शिकायत समेत 136 शिकायतें आईं। इनमें से 16 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसडीएम अशोक कुमार व नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा समेत अन्य कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।