फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: ताले तोड़कर युवकों ने पार की नकदी व रिवाल्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। बहवलपुर रोड स्थित मोहल्ला किदवईनगर में कुछ युवकों ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे व ताले तोड़कर घर में रखी नकदी व रिवाल्वर चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस टीम के साथ सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

किदवईनगर निवासी विवेक कुमार द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि यहां के अलावा उनका परिवार कानपुर में गुरुदेव पैलेस के पास स्थित घर में रहता है। यहां रहकर वह प्रापर्टी डीलर का काम करते हैं। 25 अगस्त को वह बेटी को दिखाने के लिए कानपुर गए थे। सोमवार की शाम चार बजे जब वापस लौटे तो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे व ताले टूटे पड़े थे। घर के अंदर जाकर देखा तो लाइसेंसी रिवाल्वर, 116 कारतूस, 55 हजार रुपये, छह मूल बैनामा, बैंक पासबुक गायब मिली।
विवेक कुमार ने चार युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि इससे पहले भी यह लोग उसकी रिवाल्वर छीन चुके हैं। तत्कालीन सीओ दीपक दुबे ने वापस कराई थी। साथ ही इन लोगों ने उसके खिलाफ फर्जी अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कराया था, जिसमें बाद में समझौता करा दिया गया था। चोरी की सूचना पर सीओ ओमकार नाथ शर्मा, कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस संबंध में सीओ ने बताया कि पहले से ही दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




स्टॉफ नर्स के घर का ताला तोड़ पांच लाख की चोरी

छिबरामऊ। प्राइवेट अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत महिला के घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवरात समेत करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की।
पूर्वी बाईपास किड्जी स्कूल के पास बसी नई बस्ती निवासी सरिता त्रिपाठी नगर के एक निजी अस्पताल में स्टाफ नर्स है। पति की मौत होने के बाद वह अपने पिता देवदत्त तिवारी व मां वेदवती के साथ अकेली रहती है। रविवार को उनके भाई योगेश तिवारी निवासी आवास विकास कालोनी के यहां पुत्र जन्म पर छठी कार्यक्रम का आयोजन था। घर में ताला डालकर यह सभी लोग आवास विकास कालोनी गए थे। सुबह 9 बजे जब स्टाफ नर्स अपने घर पहुंची तो ताला टूटा देखा, घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
स्टाॅफ नर्स ने बताया कि चोरों ने घर में रखी 80 हजार रुपये की नकदी, दो जंजीर, चार अंगूठी, एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी झुमकी, एक मटर माला, एक जोड़ी टॉप्स समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस संबंध में कोतवाल सचिन सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें