फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोरिंग की तिपाई सिर पर गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो 11सीएचबीपी51: रोते-बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। पानी टंकी के लिए चल रही बोरिंग के दौरान किसान के सिर पर तिपाई (बोरिंग करने वाला स्टैंड) गिर गई। इससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं बोरिंग करने वाला ठेकेदार और कर्मचारी फरार हो गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम चठिया में 15 दिनों से सरकारी पानी की टंकी की बोरिंग चल रही है। सोमवार को गांव के ही मोरपाल राजपूत (70) गुजर रहे थे तभी बोरिंग की तिपाई उनके सिर पर गिर गई। इससे सिर पर गंभीर चोट आई और एक पैर भी टूट गया। परिजनों ने 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मोरपाल के परिवार में तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें