फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताला तोड़कर महिला के घर से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। चोरों ने ताला तोड़कर विधवा के घर से जेवर और नकदी पार कर दिए। चोरों ने 4.20 लाख रुपये की कीमत जेवर और नकदी पार की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला रामगंज निवासी मुन्नी देवी घर में अकेली रहती हैं। पति भैयालाल राठौर की मौत हो चुकी है जबकि बेटा शिवा पत्नी के साथ जयपुर में रहकर नौकरी करता है। नौ अक्तूबर यानी शनिवार को मुन्नी देवी फर्रुखाबाद दवा लेने गई थीं। बारिश के कारण वह बेटी गुड़िया के घर रुक गईं थीं। मंगलवार की सुबह जब घर पहुंची तो कमरों के ताले टूटे हुए थे। अलमारी के लॉक तोड़कर चार लाख रुपये की कीमत के जेवर और 20 हजार की नकदी पार मिली। चोरी की सूचना पर बेटा शिवा और बहू श्रीदेवी भी जयपुर से घर आ गए। मुन्नी देवी ने बताया कि बेटी गुड़िया के डेढ़ लाख के और बहू श्रीदेवी के ढाई लाख रुपये के जेवर चोरी हो गए। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन

------------
दीवार फांदकर दो लाख के जेवर चोरी
गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के कस्बे सराय प्रयाग निवासी रामवीर सोमवार की रात परिवार के साथ छत पर सो रहे थे। इस दौरान दीवार फांद कर चोर घर में दाखिल हो गए और कमरे में रखे बक्से को तोड़कर दो लाख के जेवर पार कर दिए। सुबह जब रामवीर सो कर उठे, तो कमरों में चोरी देखकर होश उड़ गए। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें