फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: करंट की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। नलकूप के पोल के पास रविवार को घास को हटाते समय करंट की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


तालग्राम क्षेत्र के नरुइया गांव निवासी कल्प्रेंद्र सिंह उर्फ रिंकू यादव (40) खेती करते थे। पिता राजबहादुर ने बताया कि कल्पेंद्र दोपहर में गांव के बाहर लगे नलकूप पर गए थे। वहां पोल के पास लगी घास को हटाने लगे। तभी पोल के सपोर्टिंग केबल में करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में कल्पेंद्र आ गया। काफी देर बाद परिवार के लोगों ने उन्हें पड़े देखा तो निजी डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिजनोंं का रो-रोकर बुरा हाल है। कल्पेंद्र के परिवार में पत्नी ज्योति, पुत्र हर्ष (3) और बेटी गायत्री 11 माह की है। उनके तीन भाई गुड्डू, पिंटू, बबलू है। थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया का कहना है कि परिजनों की सूचना पर उप निरीक्षक शिव किशोर ने पंचायत नामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें