गुरसहायगंज। रामगंज स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति और दक्षिणी सहकारी समिति पर बुधवार को किसानों की भारी भीड़ उमड़ी। डीएपी खाद उपलब्ध न होने के कारण किसानों को निराशा हाथ लगी। भीड़ अधिक होने से वितरण कार्य में लगे कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्रय-विक्रय सहकारी समिति के सचिव रामनरेश दुबे ने बताया कि बुधवार को किसानों को 112 बोरी एनपीके व 128 बोरी यूरिया वितरित की गई। वहीं दक्षिणी सहकारी समिति के सचिव गीतेश मोहन द्विवेदी ने बताया कि समिति पर खाताधारकों को 178 बोरी यूरिया दी गई। संवाद