फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजन हुए आइसोलेट, भूख-प्यास से तड़पे जानवर

विज्ञापन
विज्ञापन
08सीएचबीपी51: भूख-प्यास से तड़पते जानवर। 08सीएचबीपी52: मकान के बाहर लटका ताला। परिजन हुए आइसोलेट, भूख-प्यास से तड़पे जानवर - घर में लटका ताला, जानवरों को कोई चारा डालने को तैयार नहीं - मुंबई से लौटे दो युवकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पूरा घर हुआ आइसोलेट संवाद न्यूज एजेंसी छिबरामऊ। नगर के मोहल्ला कटरा में मुंबई से लौटे दो सगे भाइयों के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर पूरे घर को सौ शैय्या अस्पताल में आइसोलेट कर उनके घर में बाहर से ताला डाल दिया गया। मकान में बंधे जानवर पिछले 24 घंटे से भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। कोरोना संक्रमण के खौफ से कोई मकान में घुसकर जानवरों को चारा डालने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। एक जून को मुंबई से लौटे दो सगे भाइयों की कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट 6 जून को आई। शनिवार को ही तत्परता दिखाते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दोनों भाइयों को कोविड अस्पताल भेज दिया और घर के छह अन्य सदस्यों को सौ शैय्या अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। रविवार दोपहर चिकित्सकों व पुलिस की टीम फिर घर पहुंची और यहां पर मौजूद माँ-बेटे को आइसोलेशन में चलने को कहा लेकिन घर में जानवर बंधे होने का हवाला देते हुए दोनों ने जाने से इंकार कर दिया। लगभग दो घंटे तक चली जद्दोजहद के बाद मकान के मुख्य गेट पर ताला डाल माँ-बेटे को स्वास्थ्य विभाग की टीम सौ शैय्या अस्पताल ले गई, जहां उनकी कोरोना सेंपलिंग कर आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। उधर, पूरे घर के आइसोलेट होने के बाद मकान में बंधे जानवर रात भर भूख-प्यास से तड़पकर चिल्लाते रहे। कोरोना संक्रमण के भय के चलते मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति मकान के अंदर जाकर जानवरों को चारा व पानी डालने की हिम्मत नहीं जुटा सका। मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना प्रशासनिक अधिकारियों व पालिका कर्मियों को दी। पालिका की टीम मौके पर तो गई लेकिन उनकी भी हिम्मत जवाब दे गई। समाचार लिखे जाने तक जानवर भूख-प्यास से तड़प रहे थे। इस संबंध में एसडीएम गौरव शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमितों के परिजनों ने प्रशासन को घर में जानवर होने की सूचना नहीं दी, यदि देते तो जानवरों को गोशाला भिजवा दिया जाता। घर के बाहर से जानवरों को चारा देने की जिम्मेदारी पालिका कर्मियों को सौंपी गई है। ---------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें