फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने गांव-गांव बंटवाए माॅस्क व सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
08सीएचबीपी53: बूथ प्रभारियों को माॅस्क व सैनिटाइजर देते विधायक कैलाश राजपूत व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत। भाजपा ने गांव-गांव बंटवाए माॅस्क व सैनिटाइजर - सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील संवाद न्यूज एजेंसी सौरिख। भाजपा हाईकमान के निर्देश पर भाजपा विधायक कैलाश राजपूत व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने बूथ प्रभारियों को माॅस्क व सैनिटाइजर वितरित किए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर माॅस्क व सैनिटाइजर पहुंचाने के निर्देश दिए। तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते देश संकट से जूझ रहा है। प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में कार्यकर्ता पार्टी से उपलब्ध कराए गए माॅस्क व सैनिटाइजर का वितरण घर-घर जाकर करें। जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि पार्टी की इस व्यवस्था से गरीब लोग इस बीमारी से सुरक्षित रह सकेंगे। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि ओमी चतुर्वेदी, राजन सैनी, आदेश दुबे, सभासद राहुल गुप्ता, अमरेश तिवारी, गिरजेश तिवारी, सुंदरम त्रिपाठी, जयंत मिश्रा, विनोद शुक्ला व बासू दुबे सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें