फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली वालपुट्टी पकड़ी, दुकानदार हिरासत में

Sun, 02 Oct 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
वालपुट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पुलिस ने रविवार को पेंट की दुकान में नकली वालपुट्टी पकड़ी है। दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। रविवार की शाम करीब तीन बजे नगर के जीटी रोड पश्चिमी बाईपास पर एक पेंट की दुकान में कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। दुकान में वालपुट्टी की बीस और 40 किलो की सील बंद बोरियां मिलीं। जिन्हें एक लोडर में लदवाकर कोतवाली भेजा गया। साथ ही दुकान मालिक रामनगर निवासी जितेंद्र कुमार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


दिल्ली से आए जेके वाल पुट्टी कंपनी के मैनेजर आपरेशन सुनील कुमार ने बताया कि शहर के पश्चिमी बाईपास स्थित गुरुकृपा पेंट्स की दुकान पर नकली जेके वालपुट्टी की शिकायत मिली थी। चार दिन पहले उसकी दुकान से 40 किलो का पैकेट खरीदा था। कंपनी में उसकी जांच कराई गई तो वह नकली साबित हुई। एसपी के आदेश पर रविवार की शाम कोतवाली पुलिस के सहयोग से छापा मारा।

उसकी दुकान से 40 किलो के 29 पैकेट और 20 किलो के छह पैकेट बरामद हुए। दुकानदार जितेंद्र को हिरासत में ले लिया गया। उसके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। छापामार दल में जेके कंपनी के सहायक मैनेजर आपरेशन रवि चौहान और दीप सिंह के अलावा कई और लोग शामिल थे। छापामार टीम ने सब्जी मंडी के पास स्थित एक और पेंट्स स्टोर पा छापा मारा, हालांकि यहां उसे कुछ भी हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें