फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेत्र कैंप में 50 रोगी आपरेशन को चिह्नित

Sat, 02 Jan 2016 12:19 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन रोड तिराहा स्थित प्रतिष्ठान पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर 90 रोगियों ने आंखों की जांच कराई। डाक्टरों ने 50 रोगियों को आपरेशन के लिए चिह्नित किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को मो. आलम के आवास पर हुए नेत्र शिविर में सीतापुर आंख अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञों द्वारा रोगियों की जांच की गई। इस दौरान कई रोगी ऐसे पाए जिनकी आंखों में अन्य कमियां पाई गई। उन्हें सलाह दी गई। साथ ही चिह्नित किए गए आपरेशन के लिए 50 रोगियों को निशुल्क बस द्वारा, सीतापुर आंख अस्पताल ले जाया जाएगा।

जहां उनका आपरेशन किया जाएगा। सुबह नौ बजे से शुरू हुआ नेत्र परीक्षण कार्यक्रम दोपहर बाद दो बजे तक चला। इस मौके पर सपा नेता मो. आलम, मो. सऊद, डा. अतीक खां, मो. शाद, मो. नदीम, आकिम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें