फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चरमराई बिजली, बढ़ा पानी का संकट

Wed, 24 May 2023 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पिछले एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। फसल की सिंचाई तो प्रभावित हो ही रही है। नगरीय क्षेत्रों में पीने के पानी की सप्लाई भी प्रभावित है। बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से वाटर सप्लाई प्रभावित हुई है। लोगों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए नगर निकायों की टीम राहत पहुंचाने में जुटी हुई हैं और टैंकरों से पानी सप्लाई करा रही है।
विज्ञापन

नौतपा गुरुवार से है। इससे पहले से ही बिजली की सप्लाई लड़खड़ा गई है। शहर से लेकर कस्बों व ग्रामीण इलाकों में भी निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। बिजली की लगातार आवाजाही और देर तक होने वाली कटौती से रोजमर्रा का काम भी प्रभावित हो रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर दूसरी नगर पालिकाओं व नगर पंचायतों में भी इसका असर पड़ा है। बिजली की लगातार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से ट्यूबवेल चलाने में परेशानी हो रही है। नतीजा है कि लोगों को घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर में भी कई जगह से आई शिकायत को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की टीम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत टैंकर की मदद से अलग-अलग मोहल्लों में पीने का पानी पहुंचाया। टैंकर के पहुंचने पर लोगों ने अपनी-अपनी जरूरत के मुताबिक पानी इकट्ठा किया। इससे उन्हें राहत मिली। कन्नौज नगर पालिका की ईओ नीलम चौधरी ने बताया कि पालिका की टीम शहर में वाटर सप्लाई को बेहतर करने में जुटी हुई है। परेशान होने की जरूरत नहीं है। जिस मोहल्ले से जानकारी आ रही है, वहां टैंकर भेजा जा रहा है।

काजीटोला की महिलाओं ने पालिका पहुंचकर सुनाया दुखड़ा
कन्नौज। शहर में पेयजल की बढ़ी समस्या से परेशान लोग अब पालिका के दफ्तर पहुंचने लगे हैं। बुधवार को शहर के काजीटोला मोहल्ले से बड़ी संख्या में महिलाएं पालिका के कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने मोहल्ले में पिछले 10 दिन से सप्लाई का पानी नहीं आने की शिकायत की। बाकायदा ज्ञापन लेकर पहुंचीं महिलाओं ने कहा कि वाटर सप्लाई न होने से मोहल्ले की बड़ी आबादी परेशान है। महिलाओं ने सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ ही मोहल्ले में हैंडपंप लगवाने की भी मांग की। इस दौरान गुड्डी देवी, मुन्नी देवी, सुमन, रेखा, गंगा देवी, सावित्री, रीना, सरोजनी, बबली, रूबी, लक्ष्मी आदि कई महिलाएं रहीं।
विज्ञापन


24सीएचबीपी58: कस्सावान मोहल्ले में नगर पालिका के टैंकर से पानी भरते लोग। संवाद

बिजली की आंखमिचौली से छिबरामऊ में गहराया पेयजल संकट
छिबरामऊ। भीषण गर्मी में बिजली की आंखमिचौली से नगर में पेयजल संकट गहरा गया है। पाइप लाइन में पानी न आने से लोग त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। आलम यह है कि नगर पालिका ने अपने टैंकरों से छह मोहल्लों में पानी की आपूर्ति कराई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
नगर में पिछले कुछ दिनों से बिजली की आंखमिचौली का असर पेयजल आपूर्ति पर पड़ा है। कई मोहल्लों में पाइप लाइनों से पानी घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों को नगर पालिका की ओर से निजात दिलाई जा रही है। नगर पालिका की ओर से मोहल्ला कस्सावान, बरगदिया तिराहा, राधा नगर, ग्रेसीगंज, सराफान व नई बस्ती में टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति कराई गई। जैसे ही इन मोहल्लों में टैंकर पहुंचा, पानी भरने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। पानी भरने को लेकर लोग आपाधापी में नजर आ रहे थे। लोगों का कहना था कि अभी टैंकर आया है तो पानी भर लो, सप्लाई का कोई भरोसा नहीं है।
विज्ञापन

्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें