फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गश्ती पुलिस की जिप्सी में ट्रक ने मारी टक्कर, सिपाही रेफर

Wed, 24 May 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गश्त कर रही पुलिस के वाहन में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक सिपाही घायल हो गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से डॉक्टरों से उसे कानपुर रेफर कर दिया। एसआई की तहरीर में पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन के एसआई राम कृपाल सिंह ने एटा जिले के थाना अलीगंज के रहने वाले ट्रक चालक पर दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि वह 23 मई की रात पुलिस लाइन से रवाना को होकर रात चेकिंग के लिए गुरसहायगंज जा रहे थे। रात 12:30 बजे के करीब जलालपुर पनवारा टोल टैक्स के पास जिप्सी में ट्रक चालाक ने टक्कर मार दी। हादसे में सिपाही लक्ष्मी प्रसाद गंभीर पुलिस से घायल हो गए। आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। घायल सिपाही को लाइन के ही एसआई राजन सिंह और सिपाही प्रवीन कुमार के साथ कानपुर भेजा गया है। वहां के लाला लाजपत राय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने एसआई की तहरीर पर ट्रक चालाक कुलदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
-
सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ दम, रिपोर्ट
कन्नौज। बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गदनपुर अहार के रहने वाले हरवंश सिंह ने सदर कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़ित की ओर से तहरीर में कहा गया है कि उसका भाई राहुल यादव उर्फ मुलायम सिंह 15 मई 2023 को कार से कन्नौज में रहने वाले बहनोई के घर जा रहा था। तभी मानीमऊ के अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों के राहुल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से डॉक्टरों ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां भी हालत में सुधार न होने पर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर दिया। इसके बाद उसे कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालत बिगड़ने पर कानपुर के डॉक्टरों से भाई को लखनऊ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। 17 मई 2023 को इलाज के दौरान राहुल की लखनऊ में ही मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें