फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम फेल, भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। जल संचयन के लिए आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बनाए गए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम फेल हो गए है। सिस्टम के आसपास उगी घास और टूटी नालियों के कारण बारिश का पानी पाताल नहीं पहुंच रहा है। जबकि खाईं और गड्ढा में भर रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर उन्नाव से कन्नौज तक 1.95 हजार वर्ग मीटर क्षेत्र के पानी को संचय करने के लिए जगह-जगह 250 हौद बनाए गए है। योजना था कि कंक्रीट से छनकर बारिश का पानी हौद से फिल्टर होकर पाताल तक जाएगा। अधिकांश स्थानों पर सीमेंट से बनी नालियों में कूड़ा-कचरा और आसपास उगी घास के चलते बारिश का पानी खाईं और गड्ढों में भर रहा है। इससे बारिश का पानी भूगर्भ तक नहीं पहुंच पा रहा है। यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह का कहना है कि कार्यदाई संस्था इफ्कॉन और (एनसीसी) नागर्जुना कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों से बात की जाएगी। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम जहां भी चोक होंगे, ठीक कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें