फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 स्कूलों में मिली 84 शिक्षकों को तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दो महीने से तैनाती का इंतजार कर रहे गैर जनपदों से आए 84 शिक्षकों को स्कूलों का आवंटन शुक्रवार को हो गया। विकल्प देकर सभी अध्यापकों की तैनाती प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में कर दी गई। कुल शिक्षकों के सापेक्ष स्कूलों में पांच पद अधिक दिए गए थे।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय के सभागार में स्कूलों के आवंटन की प्रक्रिया दिनभर चली। डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने पीडी सुशील सिंह, प्रभारी प्राचार्य डायट अलका शर्मा, बीएसए कौस्तुभ सिंह, राजकीय हाईस्कूल की प्रधानाचार्य पूर्णिमा वर्मा व राजेश शर्मा की कमेटी गठित की थी। बीएसए ने बताया कि शासन ने कानपुर, फर्रुखाबाद आदि जिलों से 84 सहायक अध्यापकों को तैनाती के लिए कन्नौज भेजा गया था। 75 प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों की सूची शासन से जारी हुई थी, उसमें 89 पद रिक्त थे। 14 विद्यालयों में कुल 28 पद और 61 स्कूलों में एक-एक पद रिक्त थे। इन सभी पर तैनाती की गई। सभी शिक्षकों को स्कूलों के विकल्प देकर तैनाती दी गई है। इससे पहले सभी ने प्रपत्र पूरे किए। इस मौके पर अशोक कुमार, विमल पांडेय, उदित शुक्ल, विश्वनाथ शर्मा व संजय आदि मौजूद रहे।
----------------
अब तक दे रहे थे नगर के स्कूलों में सेवाएं
84 शिक्षकों को हाईकोर्ट इलाहाबाद के निर्णय के बाद कन्नौज में तैनाती के लिए भेजा गया था। तैनाती का आदेश आने तक बीएसए ने अस्थाई तौर पर नगर क्षेत्र के स्कूलों में सहयोग के लिए भेज दिया था। नगर के स्कूलों में अब भी शिक्षकों की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें