फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप नेता की हत्या पर जताया रोष

Sun, 28 Feb 2016 11:44 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप पदाधिकारियों ने पिछले दिनों आगरा में हुई विहिप नेता की हत्या की निंदा करते हुए रोष जताया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। विहिप नेता के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन


विहिप के जिला संगठन मंत्री विनीत त्रिपाठी एडवोकेट रविवार की सुबह कई पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित के आवास पर पहुंचे और आगरा में विहिप के उपाध्यक्ष अरुण माहौर की हत्या की निंदा करते हुए रोष जताया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

जिसमें आरोपियों पर कार्रवाई और परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता दिलाने और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। इस मौके पर सल्लू तिवारी, शशांक चौबे, नारायण त्रिपाठी, शरद दुबे, आलोक, नीरज दुबे, वेदप्रकाश शर्मा, रजनीश दुबे, मोनू चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें