फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर क्यूआर कोड स्कैन करते ही मदद करने पहुंचेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रा के दौरान अगर दुर्घटना होती है तो पुलिस को फोन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ क्यूआर कोड स्कैन करते ही तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस मदद करेगी। यह क्यूआर कोड रात के अंधेरे में भी काम करेगा।
विज्ञापन

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से गुजरते समय दुर्घटना होने पर नेटवर्क समस्या के चलते पुलिस से मदद लेना मुश्किल हो जाता है। इससे शासन स्तर से अब एक्सप्रेसवे पर 112 डायल पुलिस के क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। क्यूआर कोड स्कैन करते ही तत्काल खुद लोकेशन प्राप्त कर पुलिस टीम मदद करने पहुंचेगी। ये क्यूआर कोड एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर प्रति किलोमीटर के दायरे में लगाए जाएंगे।
शासन से प्राप्त निर्देशानुसार यूपी डायल पुलिस ने 20 स्थानों पर क्यूआर कोड लगाने के स्थान चिह्नित किए हैं। यूपी 112 जनपद प्रभारी राजीव पांडेय ने बताया कि अगस्त माह के अंत तक एक्सप्रेसवे पर क्यूआर कोड सेवा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें