तिर्वा। क्षेत्र में मिलावटी और डुप्लीकेट पेय पदार्थ की बिक्री को लेकर खाद्य विभाग ने सख्त है। शनिवार को खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त उमेश प्रताप के नेतृत्व में ठठिया क्षेत्र में टीम ने विशेष अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद साहू और अनुज राठौर के साथ मिलकर कई दुकानों पर छापेमारी की और नमूने लिए।
अभियान के दौरान दुकानों से बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड पेय पदार्थ बरामद किया गया। तत्काल उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही संदेहास्पद तीन पेय पदार्थ के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। सहायक आयुक्त ने बताया कि बाजार में कई दुकानदार बिना वैध खाद्य लाइसेंस के पेय पदार्थ बेच रहे हैं। उन्होंने पेय पदार्थ के सभी डिस्ट्रीब्यूटरों और खुदरा विक्रेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि वे जीएसटी पंजीकरण के साथ खाद्य लाइसेंस अवश्य प्राप्त करें। केवल अधिकृत कंपनियों की ओर से वितरित पेय पदार्थ ही बाजार में बेचें। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।