तालग्राम। पूर्व प्रधान की हत्या में फरार एक आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
थाना क्षेत्र के नरुइया गांव निवासी पूर्व प्रधान अरुण शाक्य की चुनाव की रंजिश में 15 दिसंबर को प्रधान सरोजनी यादव के परिवार ने हत्या कर दी थी। शनिवार को एसआई संजीव कुमार ने आरोपी भल्लू उर्फ रामतीर्थ को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि अजय प्रताप उर्फ गुलाब, बृृृजेंद्र उर्फ पप्पू, करन सिंह उर्फ सोंटी जीतू, अरुण और जितेंद्र कुमार को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। जबकि प्रधान सरोजनी यादव, बेटी ऊषा यादव, राहुल उर्फ करिया समेत चार आरोपी अभी फरार हैं।