गुरसहायगंज। चोरों ने इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के घर से करीब चार लाख के जेवर और 40 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जनपद आंबेडकर नगर निवासी पूजा वर्मा कस्बा के तिर्वा रोड स्थित सरोजिनी देवी इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। वह पति हिमांशु चक्रवर्ती के साथ मोहल्ला रामकृष्ण नगर निवासी ध्यानेंद्र सिंह के मकान में किराए पर रहती हैं।
28 दिसंबर को वह पति के साथ अपने घर गई थीं। रात में चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगा ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। कमरों के ताले तोड़कर करीब चार लाख रुपये कीमत के जेवरात व 40 हजार की नगदी चोरी कर ले गए।