फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइटेक नगर पंचायत में जीपीएस से जुड़ेगा हर घर

विज्ञापन
विज्ञापन
हतिर्वा नगर पंचायत के तहत प्रत्येक मकान जीपीएस के माध्यम से जोड़ा जाएगा। इससे नगर पंचायत के सभी बिलो को आनलाइन जमा किया जा सकता है। इसके लिए कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिजिटल इंडिया की शुरुआत होते ही नगर पंचायत भी हाईटेक होने लगी है। अभी तक नगरवासियों को अपने गृहकर, पानी व अन्य कार्य के लिए नगर पंचायत के चक्कर लगाने पड़ते थे। कुछ समय बाद नगर के लोगों को इससे मुक्ति मिल जाएगी।
नगर पंचायत से होने वाले प्रत्येक कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे। व्यक्ति अपने नगर पंचायत से होने वाले कार्य ऑनलाइन के माध्यम से घर पर ही बैठकर करा सकता है। ऑनलाइन बिल के साथ प्रमाण पत्र भी नगर पंचायत से आन लाइन लेने होंगे। इसके लिए नगर पंचायत पर उच्च स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के प्रत्येक मकान जीपीएस के माध्यम से जोड़ा जाएगा। नगर पंचायत से बैठ-बेठे प्रत्येक कार्य ऑनलाइन करा सकता है। ईओ दीपक कुमार ने बताया कि अभी तक नगर पंचायत में छोट-छोटे कार्यों के लिए लोगों को दौड़ना पड़ता था। नगर पंचायत से होने वाले सभी कार्य ऑनलाइन हो जाएंगे।
नगर पंचायत ने परिवार रजिस्टर का सर्वे करा लिया है। प्रत्येक मकान पर नंबर प्लेट के साथ प्लेट पर एक बार कोड दिया जाएगा। इसके स्कैन से पता चलेगा कि घर में कितने सदस्य के साथ मकान में नगर पंचायत से कौन-कौन सी सुविधाएं दी जाती है।
इसके साथ ही कौन से बिल बाकी है। नगर पंचायत द्वारा आनलाइन करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही पूरी नगर पंचायत हाईटेक होकर डिजिटल में परिवर्तन हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें