फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: युवाओं की जानकारी जुटाने के दस्तक

Thu, 23 Mar 2023 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर की 100 छात्राएं राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सर्वेक्षण कर रही हैं। यह काम 30 बिंदुओं पर फार्मेट के तहत शुरू हुआ है। उसमें रोजगार और शिक्षा समेत कई क्षेत्रों में फोकस कर जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन


छात्राओं ने शहर के मोहल्ला सरायघाघ में कई घरों में दस्तक दी। बताया गया है कि औपचारिक शिक्षा या नियमित रोजगार न करने वाले युवाओं पर सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना की सावित्रीबाई फुले छात्रा इकाई की ओर से तीसरे दिन छात्राओं ने उत्साह के साथ परिवारों की जानकारी जुटाई। महाविद्यालय के प्राध्यापक सुनील कुमार ने बताया कि परिवार में न्यूनतम पांच सदस्यों का होना जरूरी है, उसी का सर्वे शामिल किया जाएगा। सर्वेक्षण से पहले संकल्प गीत हम होंगे कामयाब का भी अभ्यास हुआ।
प्राचार्य डॉ. शक्ति सिंह सचान ने हरी झंडी दिखाकर सर्वेक्षण टीम को रवाना किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रीतू सिंह, पीपी यादव, शैलेंद्र कुमार, अंबरीन फातिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें