एसडीएम देवेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपते वकील।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की अपील पर वकीलों ने शनिवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर पुलिसिया कार्रवाई की निंदा करते हुए नारेबाजी की। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। वकीलों ने न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में वकीलों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम देवेश गुप्ता को सौंपा गया। जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि एटा मामले की वकील निंदा करते हैं। एटा के अधिवक्ता के साथ पुलिस ने अमानवीय व्यवहार किया है। यह गलत है। इस अमानवीय कांड की जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। कार्रवाई न होने पर सभी अधिवक्ता आंदोलन करेंगे।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामचंद्र मिश्रा, महासचिव ललित प्रताप सिंह, पंकज मिश्रा, अंकुर मिश्रा सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।