फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा उफनाने से कटान बढ़, दहशत में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गंगा का जलस्तर शनिवार को 125.058 मीटर था, जो रविवार को आठ सेंटीमीटर कम होकर 125.050 मीटर दर्ज किया गया है। गंगा खतरे के निशान से 912 सेमी नीचे बह रही हैं। चौधरी चरण सिंह गंगा बैराज से 80, 447 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसका असर एक दो दिन में देखने को मिलेगा। उधर, कटरी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में गंगा की लहरों से कटान तेज हो गया है, जिससे बाशिंदों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन

कटरी क्षेत्र में कटान होने से ग्रामीण दहशत में हैं। लगातार जलभराव व कीचड़ होने से घर गिरी की आशंका भी कटरी के बाशिंदों को सताने लगी है। बाढ़ के प्रकोप व कटान बढ़ने से कटरी क्षेत्र के 70 गांवों में जनजीवन अस्तव्यस्त है। फसलें बर्बाद होने से भरण पोषण की समस्या पैदा हो गई है। अभी भी खेतों में भीषण जलभराव हैं। चारा व जगह की कमी के कारण ग्रामीणों ने पालतू मवेशी बेसहारा छोड़ दिए हैं।
बाढ़ के प्रकोप से काली नदी क्षेत्र के कटरी अमीनाबाद, गढि़या बलीदादपुर, सढि़यापुर बांगर, मिश्रीपुर, फिरोजपुर समेत 40 गांवों में फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। वहीं गंगा किनारे बसे गांव कासिमपुर, बक्सीपुर्वा, कटरी गंगपुर, गंगूपुर्वा, दाईपुर, चौराचांदपुर, मेहंदीपुर, महमूदपुर बीजा, गुमटिया, सलेमपुर ताराबांगर, चौधरियापुर बांगर समेत 22 गांवाें में कटान तेजी से हो रहा है। सदर तहसीलदार अभिनव वर्मा का कहना है कि बचाव एवं राहत कार्य में लगी टीमें लगातार जलस्तर पर निगरानी रखे हुए हैं। नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने से जलस्तर स्थिर नहीं हो रहा है। ग्रामीणों को कटान वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है। बाढ़ प्रभावितों काे जरूरी खाद्य सामग्री व इलाज की व्यवस्था कर हर संभव मदद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें