फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 24 घंटे में चार मीटर बढ़ा गंगा में कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
मानीमऊ। कासिमपुर गांव में स्थिति और भी भयावह होती जा रही है। गंगा का रौद्र रूप देख ग्रामीण पलायन करने लगे हैं। सदर एसडीएम ने गांव जाकर प्रधान को घरों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे में गंगा का कटान चार मीटर और बढ़ गया है। इससे कई मकान बहने के कगार पर आ गए हैं।
विज्ञापन

कासिमपुर गांव में मंगलवार को असदर एसडीएम रामकेश सिंह पहुंचे और उन्होंने तट पर खड़े होकर कटान का जायजा लिया। गांव में सीसी रोड 40 मीटर तक गंगा के पानी में बह गई और दो मकान भी बह गए। अभी भी नीचे से कटान जारी है। इससे पांच घर गिरने की कगार पर हैं। एसडीएम ने ग्रामीणों को घर खाली करने के निर्देश दिए तथा ग्रामीणों को ठहराने के लिए अस्थायी आवास बनाने के निर्देश लेखपालों को दिए। गंगा के तेज कटान को देखते हुए लोग घरों के सामने खड़े पेड़ों का काटने में जुटे हैं, उनका कहना है कि गंगा में कटान से उनके पेड़ बह जाएंगे। ऐसे में वह लकड़ी को काट कर ईंधन के रूप में प्रयोग करेंगे। प्रधान मदन लाल ने बताया कि गांव की तरफ कटान हो रहा है। इस बाबत सदर एसडीएम ने बताया कि गांव में जितने भी घर हैं, उनकी सूची प्रधान से मांगी गई है। कटान से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था की जाएगी।

कटान बढ़ा तो बह जाएगा हरदोई-कन्नौज रोड
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी प्रकार कटान तेजी से होता रहा तो हरदोई-कन्नौज मार्ग बह जाएगा और पास के गांव बख्शीपुरवा में भी तबाही होगी। गंगा का उग्र रूप देख ग्रामीण भी सहमे हुए हैं। यदि महादेवी घाट पर बना तटबंध टूट गया तो इलाके में काफी नुकसान होगा, यहां तक कि पुल भी इसकी चपेट में आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें