फतेहपुर। विजयीपुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को समग्र शिक्षा अभियान एवं एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को उपकरण वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व में चिह्नित 137 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। कार्यक्रम में खागा विधायक कृष्णा पासवान मौजूद रहे।
एलिम्को कानपुर के विशेषज्ञों ने पूर्व में आयोजित कैंपों में समग्र शिक्षा के तहत 118 बच्चों और पीएम श्री विद्यालयों के दह बच्चों को उपकरण चिह्नित किया था। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा अरुण मिश्रा ने अभिभावकों को उपकरणों के रखरखाव और उपयोग की जानकारी दी। यहां पर बीईओ विजयीपुर रजनीश श्रीवास्तव, एलिम्को के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ अविनाश कुमार, ऑडियो विशेषज्ञ विकास कुमार, स्पेशल एजुकेटर आशुतोष मिश्रा, रामदुलारे, विनोद, विजय, राहुल, रोहित, मनजीत, प्रेमनारायण आदि मौजूद रहे।