फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभकरण का आधा हिस्सा गायब

Tue, 17 May 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
एसडीएम से वार्ता करते रामलीला कमेटी के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विशुनगढ़ रोड स्थित रामलीला मैदान की पैमाइश का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो पाया, लेकिन कब्जेदारों ने कब्जा शुरू कर दिया। कमेटी के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मिलकर शिकायत की है कि कुछ लोगों ने कब्जे के प्रयास में रामलीला मैदान में बने कुंभकरण का आधा हिस्सा ही काट दिया है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ललू के नेतृत्व में पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल सोमवार सुबह एसडीएम महेशप्रसाद दीक्षित से मिला।
विज्ञापन


उनसे कहा कि जब तक रामलीला मैदान की पूरी तरह पैमाइश नहीं हो जाती तब तक आस-पड़ोस के लोगों द्वारा किए जा रहे कब्जा और निर्माण पर रोक लगा दी जाए। पदाधिकारियों ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में रामलीला मैदान का क्षेत्रफल साढ़े 17 बीघा है, लेकिन मौजूदा समय रकवा कम होते-होते बमुश्किल 15 बीघा ही रह गया है। आस-पड़ोस के लोगों ने रामलीला मैदान पर ही कब्जा कर रखा है। उसे कब्जा मुक्त कराने के उद्देश्य से कमेटी के पदाधिकारियों ने पैमाइश की मांग की थी

। एसडीएम के निर्देश पर चकबंदी विभाग द्वारा तीन-चार बार पैमाइश कराई गई, लेकिन मजे की बात रामलीला मैदान की पैमाइश न कर उससे सटे खेतों की पैमाइश की गई। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मैदान में बने कुंभकरण का आधा हिस्सा भी लोगों ने काट दिया है। इससे पदाधिकारियों में रोष है। इस मौके पर महामंत्री मनोज दुबे, प्रशांत त्रिपाठी चंदन, कौशलेंद्र चौहान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें