फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: चरागाह की 45 बीघा जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त

Tue, 01 Aug 2023 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के तिसौली गांव में अवैध कब्जेदारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को चरागाह की 45 बीघे जमीन को प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मदद से मुक्त कराया। कब्जेदारों ने गोवशों के लिए लगी नेपियर घास को पलट दिया था और धान की रोपाई कर कब्जा कर रखा था। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद उसका सीमांकन किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से कब्जेदारों में खलबली है।
विज्ञापन

तिसौली गांव में अवैध कब्जा करने पर लेखपाल ने नौ लोगों के खिलाफ 29 जुलाई को रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने रामदास, संजू, हिमाचल और राजेंद को हिरासत में लिया था। इसके बाद भी कब्जा न छोड़ने पर एसडीएम उमाकांत तिवारी, कार्यवाहक तहसीलदार शिखर मिश्रा, लेखपाल अविशाक कटियार, बीडीओ मनोज गुप्ता, एडीओ पंचायत रविप्रताप सिंह, अरबिदसिंह, थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल, उप निरीक्षक संजीव कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
चारागाह और पौधरोपण की जमीन की पैमाइश कराई। जिस पर कब्जेदारों की ओर से धान फसल की रोपाई की गई थी। जिसको ट्रैक्टर से जुतावा जुतवा कर कब्जा मुक्त कराया। वहीं ग्रामीणों ने सरकारी तीन सौ बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की और शिकायत भी की है। इस संबंध में नायब तहसील शेखर मिश्रा और लेखपाल अविशाक कटियार ने बताया कि कब्जा मुक्त अभियान के तहत तिसौली की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया है। जमीन पर कब्जा करने वाले कब्जेदारों के खिलाफ एफआईआर पहले ही कराई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें