विशुनगढ़। युवती को किसी काम के बहाने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि रविवार की शाम को उसके पड़ोसी चंद्रशेखर शाक्य व उसकी पत्नी शिवानी ने किसी काम का बहाना बनाकर उसे अपने घर बुलाया। महिला के पति ने उसे कमरे में ले जाकर उसके साथ एक बच्चा पैदा करने के लिए शारीरिक बनाने के लिए कहा। इसके एवज में उसे 20 हजार रुपये देने की भी बात कही।
जब उसने विरोध किया तो दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि मामले की मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।