फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: छोटे दुकानदारों का अतिक्रमण गिराया, असरदारों को चेताया

Wed, 20 Dec 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर पालिका परिषद के अतिक्रमण हटाओ अभियान में जमकर भेदभाव हुआ। एक तरफ छोटे दुकानदारों पर प्रशासन की जेसीबी चली। रसूकदारों को चेतावनी देकर छो़ड़ दिया गया। दो स्थानों पर अतिक्रमण को लेकर व्यापारियों की ईओ सेे नोकझोक भी हुई।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के पूर्व निर्धारित अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरूआत पालिका गेट से हुई। हीरालाल कालेज चौराहे के पास पर व्यापारियों की ईओ के साथ नोकझोंक शुरू हो गई। विवाद की सूचना पर नायब तहसीलदार भरत कुमार मौर्य व कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचते ही व्यापारियों के सुर ढीले पड़ गए। यहां एक स्थाई अतिक्रमण को तोड़ने के बाद विरोध कर रहे दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की हिदायत देकर अभियान आगे बढ़ गया। सब्जी मंडी में फुटपाथ पर दुकान सजाने वाले सब्जी विक्रेताओं की दुकानें हटवाकर यहां जेसीबी से सीमांकन किया गया। साथ ही सब्जी विक्रेताओं को नाली के अंदर ही दुकान लगाने की हिदायत दी। देर शाम तक पालिका प्रशासन ने पश्चिमी बाईपास तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया।




अभियान शुरू होने के बाद समेटा सामान

नगर पालिका परिषद ने 20 दिसंबर को अतिक्रमण अभियान चलने की मुनादी कराई थी। इसके बाद भी मुख्य मार्ग के दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। बुधवार को अभियान देख दुकानों के बाहर लगा सामान समेटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन





दुकान के बाहर होगा केवल चार फीट का टिन शेड

ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि टीन शेड और दुकान के बाहर पटिया के लिए पहले ही मानक तय किए जा चुके हैं। उसके अनुसार दुकान के बाहर छाया के लिए 4 फुट का टीन रख सकते हैं। टीन शेड के नीचे सामान सजाया नहीं जा सकता। टीन शेड एंगल पर लगाया है, जमीन पर सपोर्टिंग पोल लगा नहीं नहीं होना चाहिए। साथ ही दुकान के बाहर अधिकतम दो फुट की लोहे की फोल्डिंग पटिया डाली जा सकती है। जो सुबह नालियों की सफाई के समय हटी हुई होनी चाहिए।




थाने के बाहर व जामा मस्जिद के सामने बनी दुकानों की होगी जांच

अतिक्रमण अभियान के दौरान नगर के सभासद धर्मेंद्र दुबे उर्फ शम्मी समेत कई व्यापारियों ने थाने के बाहर तथा जामा मस्जिद के सामने नगर पालिका के नाले पर बनी दुकानें को भी अवैध अतिक्रमण बताते हुए विरोध जताया। इन दुकानों से पालिका कई सालों से किराया भी वसूल कर रही है। व्यापारियों की मांग थी कि पालिका पहले अपना अतिक्रमण हटवाए, वे सभी स्वयं हटा लेंगे। इस पर ईओ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि अभी तक इस मामले की अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई थी, आज शिकायत मिली है, पालिका के नाले के ऊपर दुकानें कैसे बनीं, जांच कराई जाएगी।




डाकघर तिराहे से पूर्वी बाईपास तक आज चलेगा अभियान

ईओ ने बताया कि पश्चिमी बाईपास तक अभियान पूरा हो चुका है। जिन लोगों को हिदायत दी गई है, उनकी क्रास चेकिंग कराई जाएगी, अगर अतिक्रमण न हटाया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को डाकघर तिराहे से पूर्वी बाईपास तक अभियान चलाया जाएगा। मानक से अधिक स्थाई या फिर अस्थाई अतिक्रमण मिलने पर उसे ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें