फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीबीएस में प्रवेश के पहले होगी कोरोना जांच

विज्ञापन
मेडिकल कालेज में शैक्षिक प्रमाण पत्र दिखाती एमबीबीएस की छात्रा। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। एक छात्र की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मेडिकल कालेज में शुरू हुए एमबीबीएस छात्रों के प्रवेश से पहले कालेज प्रशासन नेे कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया है। पॉजिटिव छात्र की फीस जमा कराकर कालेज प्रशासन ने होम क्वारंटीन की हिदायत देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

एमबीबीएस में प्रवेश लेने के लिए राजकीय मेडिकल कालेज में ऑल इंडिया के 15 व स्टेट लेवल में 81 छात्रों के प्रवेश की जिम्मेदारी प्रथम काउंसलिंग में दी गई। कालेज प्रशासन ने सूची आते ही एमबीबीएस में प्रवेश लेने शुरू कर दिए। संक्रमण को देखते हुए सभी छात्रों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि प्रवेश लेने आया एक छात्र पॉजिटिव निकला था। फीस जमा कराकर उसे होम क्वारंटीन की हिदायत दी गई है।
वहीं प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि आने वाले सभी छात्रों को कोरोना जांच करानी पडे़गी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। छात्रों को प्रवेश के दौरान सभी मूल दस्तावेजों को लाना होगा। दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें