फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने घेरा बिजली घर

विज्ञापन
एसडीओ को ज्ञापन सौंपते सभासद व शहजहांपुर के ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सिकंदरपुर। बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ बिजली घर का घेराव किया। ग्रामीणों का कहना था कि छह से आठ घंटे बिजली मिल रही है। इस वजह से सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसल सूख रही है। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीओ को सौंपा।
विज्ञापन

इलाके के गांव शाहजहांपुर से लगभग आधा सैकड़ा महिलाओं के साथ ग्रामीण सिकंदरपुर स्थित बिजली घर पहुंचे। ग्रामीणों ने अघोषित प्रदर्शन के विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों के बिजली घर पहुंचने की जानकारी पर चेयरमैन उर्वशी दुबे ने सभासदों का एक प्रतिनिधि मंडल भेजा। सभासदों ने बताया कि 24 घंटे में महज छह से आठ घंटे बिजली मिल पा रही है। नगर पंचायत के नलकूप न चल पाने के कारण लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं।
सिंचाई के अभाव में खेतों में खड़ी फसलें भी सूख रहीं हैं। ग्रामीणों ने दो दिनों में स्थित में सुधार न होने पर बिजली घर में दरी बिछाने की चेतावनी दी। एसडीओ अगस्त मौर्या ने ग्रामीणों को दो दिनों में व्यवस्था का सुधार कराए जाने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान सुनील सिंह, सभासद सुनील गुप्ता, सिंटू दुबे, सभासद राजू गुप्ता, सत्यपाल यादव, पिंकू दुबे, हनी सिंह, गप्पू दुबे, बृजेश सिंह, राजा सिद्दीकी व अर्पित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें