फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: 24 घंटों से मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल

Sun, 28 May 2023 09:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे से बिजली नहीं आ रही है। यह हाल तब है जब सरकार की ओर से यहां 24 घंटे लगातार बिजली देने का आदेश है। बिजली न होने से अस्पताल में मरीजों को परेशान न होना पड़े इसके लिए कॉलेज प्रशासन जनरेटर की सुविधा से इमरजेंसी समेत सभी वार्डों में बिजली की सप्लाई की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बिजली सप्लाई के लिए शासन ने अलग से बिजली लाइन की व्यवस्था की थी। जिससे यहां पर 24 घंटे सप्लाई मिल सके। शनिवार की रात अचानक मेडिकल कॉलेज की बिजली गुल हो गई। बिजली जाते ही कॉलेज प्रशासन ने जनरेटर चालू करा कर इमरजेंसी समेत सभी वार्डों में बिजली आपूर्ति करवाई। वहीं कॉलेज कैंपस में आवासों में निवास कर रहे कर्मचारियों को बिजली न आने से पानी के लिए तरस रहे हैं। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि कॉलेज में बिजली 24 घंटे रहने के लिए अलग लाइन है। फिर भी आपूर्ति बाधित होती रहती है। अस्पताल में मरीजों को समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए जनरेटर चलवाया जाता है। जब बिजली चली जाती है तो डीजल की मार पड़ती है। अस्पताल में लगा जनरेटर एक घंटे में करीब 50 लीटर डीजल खर्च होता है। आवासों में निवास कर रहे कर्मचारियों के पानी की व्यवस्था के लिए नगर पंचायत कार्यालय को सूचित कर दिया गया है। जल्द ही पानी की आपूर्ति की जा रही है।
-
एसडीओ बोले, फगुहा भट्ठा के पास हुआ फॉल्ट
इस बारे में पावर कारपोरेशन के एसडीओ कुलदीप राजपूत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की लाइन में फगुआ भट्टा के पास फॉल्ट आ गया। फॉल्ट की खोज कर उसे सही कराया जा रहा है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें