फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली-पानी के लिए ग्रामीणों ने किया हंगामा

Tue, 22 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कन्नौज।
विज्ञापन
पालपुरवा में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
विकास खंड कन्नौज के ग्राम पंचायत सीहपुर के मजरा पालपुरवा के ग्रामीण बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं गांव के लिए तीन माह पूर्व बनवाई गई सड़क घटिया निर्माण के कारण टूट जाने के चलते ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर नाराजगी जताई है।

पूर्व प्रधान धर्मेंद्र पाल की अगुवाई में सोमवार सुबह रामवीर, भीकम सिंह, रिंकू पाल, अनिल, संतोष, रामेंद्र, राजेंद्र, अशोक, सुनील, सोबरन समेत दर्जनों लोगों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों ने बताया कि सीहपुर गांव से मात्र 300 मीटर की दूरी पर बसे मजरा पाल पुरवा की आबादी 700 के करीब है। इस मजरे में आज तक बिजली नहीं है, जबकि आसपास के सभी मजरे में बिजली है।
विज्ञापन


जिससे ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। वहीं ग्रामीण राजू ने बताया कि तीन माह पूर्व विधायक निधि से गांव तक बनवाए गए संपर्क मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए है। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। वहीं गांव में राजेश, आशाराम, प्रमोद, सुजान के दरवाजे पर लगे हैंडपंप भी पानी छोड़ रहे है। जिससे पानी की किल्लत है। अगर अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान न दिया तो वह उच्चाधिकारियों से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महावीर पाल का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारियों से कई बार लिखित शिकायत कर चुके है, वह जन प्रतिनिधियों से गुहार लगा चुके है, हैंडपंप की मरम्मत कराई गई थी। पानी का स्तर नीचे होने के कारण कुछ हैंडपंप पानी छोड़ रहे है। दोबारा बोरिंग से ही सफल हो पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें