तिर्वा। नगर निकाय चुनाव के संभावित उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने बुधवार को बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद सभी मतदाता अपना नाम, पिता का नाम व वार्ड जांच लें। इसके लिए सात नवंबर तक का समय है।
सदर तहसील सभागार में बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक युवा वोटरों को मतदाता सूची में शामिल कराएं। कहा कि अभी समय है नामांकन पत्र भरने के दौरान अगर मतदाता सूची में अंतर पाया गया तो दिक्कत हो सकती है। उन्होंने ने सभी बीएलओ से सही मतदाताओं के नाम बढ़वाने के भी निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ आरएन सिंह, एसडीएम उमाकांत तिवारी, तहसीलदार अनिल सरोज, चैयरमैन प्रतिनिधि विनोद गुप्ता, संजय गुप्ता व रीना वर्मा मौजूद रहीं।