फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम बटेला निवासी शारदा देवी (85) बुधवार की शाम 5.30 बजे घर के बाहर मवेशियों को चारा खिला रही थीं। तभी गांव के ही युवक ने बाइक को लापरवाही से चलाते हुए शारदा देवी के टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद युवक मौके से फरार हो गया। जानकारी पाकर परिजन इलाज के लिए घायल वृद्धा को अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सीय परीक्षण के उपरांत डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर परिजनों में चीखपुकार मच गई। शारदा देवी की मौत के बाद बेटे देवीदयाल, वीरेंद्र, देवरतन, विश्वनाथ, प्रभुदयाल व संतराम का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें