बांदा। घर में गिरने से बुजुर्ग के सीने में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। गिरवां थानाक्षेत्र के तरखरी गांव निवासी सत्यम पाठक ने बताया कि उसके बाबा मलखान पाठक (75) की सोमवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
पौत्र के मुताबिक 27 दिसंबर को वह घर में थे तभी गिर गए थे। उनके सीने में चोट आई थी। परिजनों ने उन्हें रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। 28 दिसंबर को डॉक्टरों ने उनकी छुट्टी कर दी थी। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। मलखान के बड़े पुत्र श्रीकांत पाठक की जून माह में मौत हो चुकी है। वहीं पत्नी कुनिया की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। गिरवां थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि परिजन ने घर में गिरने से मलखान के सीने में चोट की वजह से माैत होने की बात लिखित में कही है।