फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बाइक से गिरकर घायल हुए वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नौपुर्वा के समीप शुक्रवार की देर रात बाइक ब्रेकर पर चढ़ने से अनियंत्रित हो गई। हादसे में बाइक सवार वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान शनिवार को अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन


हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम रहीमपुर लोनारी निवासी जदुनाथ (72) बाइक से तिर्वा से लौट रहे थे। नौपुर्वा के समीप अचानक बाइक ब्रेकर पर अनियंत्रित हो गई और जदुनाथ बाइक से उछलकर सड़क गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही राहगीर मौके पर पहुंच गए। गंभीर हालत में घायल वृद्ध को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस संबंध उन्हें कोई जानकारी नहीं है। जानकारी कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें