फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। थानाक्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी को धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी परचून दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी घर से फरार है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी के बाबा ने आदमपुर निवासी अमर सिंह यादव पुत्र नवाब के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। बताया कि उक्त व्यक्ति की परचून की दुकान है। बुधवार भोर करीब तीन बजे उसकी 14 वर्षीय नातिन घर से गायब हो गई। खोजबीन की, लेकिन नहीं मिली। दोपहर के समय बदहवास हालत में घर लौटी और मां को रो-रोकर सारी दास्तान बताई। बताया कि भोर को अमर सिंह ने उसके घर आकर पानी मांगा और किसी तरह वह उसको साथ बुला ले गया। अपने मकान के कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
जब बेहोश हो गई तो कमरे की भंडरिया में लेटा दिया। सुबह करीब 10 बजे होश आने पर शोर मचाया तो आरोपी ने घर पर बात न बताने और धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला आरक्षी की अभिरक्षा में जिला अस्पताल भेजा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वह घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की शादी नहीं हुई है। परचून की दुकान रखे है। कई बार टॉफी का लालच देकर किशोरी से अधेड़ पहले भी हरकत कर चुका है। इज्जत की खातिर परिवार के लोग चुप रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें