फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में आठ लोगों पर मुकदमा

Thu, 05 Feb 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग ने शहर के लाखन तिराहा, बाबा हरदोई हरदेवगंज, बड़ा बाजार और पकरिया टोला में बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाया। इस दौरान चार लोगों को बिजली चोरी में पकड़ा। दो लोगों से जुर्माना वसूला तो दो को खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं तिर्वा में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ बिजली चोरी में टीम ने मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता पी. राम के निर्देश पर उपखंड अधिकारी वीरभद्र सिंह, अवर अभियंता विशाल वर्मा, दीपचंद्र व डिश कनेक्शन टीम प्रभारी भानू भदौरिया की अगुवाई में दुपहर बाद एक बजे से विशेष बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान लाखन तिराहे के निकट हाजी होटल के प्रोपराइटर हाजी मग्गू को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। सेठ बाबा चौराहा हरदेवगंज में हौजरी आल गारमेंट्स की दुकान पर खुलेआम बिजली चोरी होते मिली। इन दोनों वाणिज्यक बिजली चोरी करने का मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही केबिल जब्त कर ली गई।

इसी तरह पकरिया टोला  मुहल्ला निवासी आशुतोष दुबे व सूरज मिष्ठान भंडार बड़ा बाजार के यहां मोटी केबिलें डालकर भवन निर्माण कार्य के दौरान बिजली चोरी होते पाई गई। मौके पर ही आशुतोष दुबे से 16 हजार रुपये जुर्माना और सूरज प्रसाद से 8 हजार रुपये समन शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन


उधर तिर्वा में विद्युत टीम के अवर अभियंता पंकज कुमार, लाइनमैन जगदीश सिंह, रामशंकर, संजय कुमार की टीम दोपहर 2 बजे के करीब अंबेडकरनगर मोहल्ले में पहुंची। यहां रामपाल पुत्र श्रीराम, नीरज पुत्र रामसेवक, अनिल पुत्र राजाराम, पूर्व सभासद हसन सिंह, पिंटू पुत्र अशरफी लाल, श्रीमती बरन के घरों में चेकिंग के दौरान अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़ी गयी।

इसी मोहल्ले के रामआसरे के घर जब टीम ने छापा मारा तो वहां मौजूद उनकी पत्नी छुन्नी देवी ने टीम के लोगों को घर के अंदर नहीं घुसने दिया। जेई पंकज का आरोप है कि महिला ने उनके साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें