फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित आठ पदाधिकारी और 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

Fri, 19 Jan 2024 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बार एसोसिएशन का चुनाव नजदीक आ गया है। नामांकन प्रक्रिया के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष सहित छह पदाें पर आठ पदाधिकारी और 12 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अब सिर्फ अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। चुनाव को लेकर कचहरी में गहमागहमी है। प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों को उनके समर्थकों व सहयोगियों ने बधाई दी है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए पांच जनवरी से शुरू हुई चुनावी प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच चुकी है। नामांकन प्रक्रिया के बाद नाम वापसी भी हो चुकी है। नाम वापसी के बाद कई पदों के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वरिष्ठ और कनिष्ठ पदों के सभी सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।
चुनाव अधिकारी अनिल कुमार द्विवेदी तपन ने बताया कि नाम वापसी के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसके मुताबिक अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए ही दो या उससे ज्यादा उम्मीदवार हैं। इसलिए इन तीनों पदों के लिए 20 जनवरी को मतदान होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए मोहम्मद शराफत हुसैन के सामने किसी ने दावेदारी नहीं की, इसलिए वह निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनके अलावा उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष सहित छह पदों के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वरिष्ठ सदस्य के सभी छह सदस्य और कनिष्ठ सदस्य के सभी छह सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन पदों के लिए चुनाव नहीं होगा।
विज्ञापन


यह पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए

-वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मोहम्मद शराफत हुसैन
-उपाध्यक्ष: गोपालजी श्रीवास्तव और रामसच्चे यादव
-कनिष्ठ उपाध्यक्ष: कृष्ण कुमार यादव और गौरव दीक्षित
-सह सचिव प्रशासन: सोनू आलम
-सह सचिव पुस्तकालय: आशीष कटियार
-सह सचिव प्रसारण: विवेक दीक्षित


सदस्य पदों पर इनका हुआ निर्वाचन
वरिष्ठ सदस्य पद के लिए मोहम्मद शहमीर खां, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, मोनव्वर हसन, आनंद किशोर कटियार, मोहम्मद कासिम, मोहम्मद शहनवाज और कनिष्ठ सदस्य पद के लिए अमित मिश्रा, गौरव सिंह, विश्वनाथ चतुर्वेदी, इरशाद खान, सूरज सिंह और मोहम्मद राशिद हुसैन भी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं।



अध्यक्ष सहित तीन पदों के लिए 11 उम्मीदवारों में टक्कर
अध्यक्ष पद के लिए ब्रजमोहन त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीस खान, राकेश तिवारी, सियाराम कनौजिया, उमेशचंद्र तिवारी उम्मीदवार हैं। महासचिव पद के लिए अवधेश कुमार, लोकेंद्र तिवारी, रामखिलावन उम्मीदवार हैं। कोषाध्यक्ष पद पर कविता सिसौदिया, शिवांक बाजपेई और विमल दोहरे के बीच मुकाबला है।

783 अधिवक्ता डालेंगे वोट
बार एसोसिएशन कन्नौज के लिए चुनाव अधिकारी की टीम में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चंद्र जैन, कमालुद्दीन खां, अनिल द्विवेदी तपन, केके अडवानी, राकेश सिंह यादव, छोटे लाल और श्याम सिंह वर्मा हैं। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक 20 जनवरी को होने वाले चुनाव में कुल 783 अधिवक्ता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

18जेएनडी10: मंहत अजय गिरी महाराज की फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें