फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: घर में घुसकर महिला संग युवक ने की छेड़छाड़

Fri, 19 Jan 2024 02:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के साथ उसके घर में घुसकर दबंग ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ अभद्रता कर परिजनों को जान से मारने की धमकी दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



पीड़ित महिला ने तहरीर दी। बताया कि दलापुर्वा निवासी विकास उससे आए दिन फोन कर अश्लील बातें करता था। मना करने पर भी नहीं मान रहा था। 12 जनवरी की सुबह नौ बजे के करीब घर पर अकेली थी। तभी वह उसके घर में घुस आया और बदनीयती से उसे दबोच लिया।
महिला का आरोप है कि आरोपी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज कर परिवार वालों को जान से धमकी धमकी दी है। शोर सुन आसपास के लोग दौड़े तो भाग गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आरोपी युवक से जानमाल का खतरा है। थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल ने बताया कि मामले में आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें