फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आठ नए डेंगू मरीज मिले, संख्या पहुंची 121

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। हर घर में वायरल बुखार से लोग पीड़ित हो रहे हैं और जांच कराने पर डेंगू की पुष्टि हो रही है। दो दिनों में आठ और लोग डेंगू के शिकार हुआ है। सितंबर में डेंगू मरीजों की संख्या 77 थी, जो अब 121 पहुंच गई है।
विज्ञापन


संक्रामक बीमारियों लोगों को चपेट में ले रही है। हर घर में वायरल बुखार, सर्दी-खांसी और जुकाम से लोग पीड़ित हैं। साथ ही डेंगू भी लोगों को शिकार बना रहा है। शनिवार और रविवार को जिले आठ नए डेंगू के मरीज मिले, जिसके बाद जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 121 पहुंच गई है। हर घर में लोग मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। सिस्टम एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराने का दावा कर रहा है। यह दावे सिर्फ कागजी ही नजर आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. स्वदेश गुप्ता ने बताया कि मलेरिया विभाग की टीम जहां पर भी डेंगू मरीज मिल रहे हैं, वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कर रही है, जिससे उस क्षेत्र में डेंगू मरीजों की संख्या न बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें