फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बिजली चोरी में आठ पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। ठठिया कस्बे क्षेत्र में शनिवार को विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने चेकिंग के दौरान आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। इनके खिलाफ विभाग ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जेई राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने बकाया बिजली बिल वसूली अभियान चलाया। टीम ने कस्बे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। सुबह ही टीम को मोहल्ले में देखकर कई लोग तो अपने घरों में ताला डालकर इधर उधर खिसक लिए। वहीं कुछ जगह लोगों और टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। इस सब के बीच टीम ने बिजली बिल जमा न करने पर 50 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए।
बिहारीपुर गांव में छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें आठ लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। राजीव कुमार, मनोज यादव, सोवरन, कैलाश सिंह, बलवीर सिंह, सरोजनी, विजय पाल, सर्वेश को बिजली चोरी करते पकड़ा। इन सभी के खिलाफ विभाग ने बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। अवर अभियंता ने बताया कि अभियान के तहत 80 लोगों ने बकाया बिजली जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें