फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से मारपीट में आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। क्षेत्र में अनुसूचित जाति की नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के साथ मारपीट कर गर्भ निष्क्रिय कराने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर रविवार को पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को गांव का ही युवक विशाल बहला-फुसलाकर ले गया था। पकड़े जाने के बाद पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया, जिसमें वह गर्भवती थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित किशोरी की मां का आरोप है कि आरोपी के परिजन व रिश्तेदार लगातार गर्भपात कराने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर धमकी भी दी जाती रही।
उन्होंने बताया कि दो महीने पहले सात जुलाई की रात आरोपी का भाई सत्यम, मां प्रेमलता, मौसी सरोज, रिश्तेदार साधना, शियन ने औरैया जनपद की कोतवाली बिधूना के गांव रूरूगंज निवासी अनुराग के साथ मिलकर किशोरी से मारपीट की थी। हमले में किशोरी के पेट पर गंभीर चोट आईं थीं। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने गर्भ निष्क्रिय हो जाने की पुष्टि की। पुलिस ने पीड़ित किशोरी की मां की तहरीर पर आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें