गर्मी के चलते जीटी रोड पर सन्नाटे की स्थिति।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ईद के दिन सोमवार को सूरज के तेवर तल्ख रहे। दोपहर में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा रहा। सबसे ज्यादा बाइक सवारों की हालत खराब रही।
मौसम विभाग के रिकार्ड के मुताबिक पिछले साल 25 मई को पारे का उच्चतम स्तर 42 डिग्री सेल्सियस था। इस साल पारा चार डिग्री अधिक रहा। सोमवार को सुबह से सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। दोपहर 2 बजे पारा 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। बाहर से आवागमन करने वाले जगह-जगह लगे वाटर कूलर और हैंडपंप पर गला तर करते नजर आए।
वहीं, ठेली वाले दुकान, पेड़ या ठंडी जगह पर खड़े रहे। शाम को मौसम ठंडा होने पर भी कम ही लोग बाहर निकले।