फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्राटा दौड़ में शिक्षा अव्वल

Fri, 26 Feb 2016 11:52 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए रामकरन यादव ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करना चाहिए।
विज्ञापन


तालग्राम रोड पर स्थित पायका मैदान पर बीएसए ने सरस्वती के चित्र पर दीप जला माल्यार्पण किया। इसके बाद कन्नौज नगर, मित्रसेनपुर, जलालाबाद, तालग्राम और छिबरामऊ कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के बच्चों ने मार्च पास्ट किया। इसके बाद 100 मीटर की दौड़ के लिए बीएसए ने हरी झंडी दिखाई।

100 मीटर दौड़ में नगर क्षेत्र कन्नौज की शिक्षा सिंह प्रथम, मित्रसेनपुर की राखी व शर्मीला द्वितीय, जलालाबाद की बेबी राजपूत तृतीय रही। 200 मीटर दौड़ में नगर क्षेत्र से शालिनी कुशवाहा प्रथम, मित्रसेनपुर की लाली पाल द्वितीय, छिबरामऊ की राधा यादव तृतीय रहीं।
विज्ञापन


गोला फेंक में तालग्राम की शिवानी प्रथम, मित्रसेनपुर की सीमा द्वितीय, नगर क्षेत्र की अनामिका तृतीय, डिस्क थ्रो में मित्रसेनपुर की अंजली प्रथम, रचना द्वितीय, नगर क्षेत्र की अनामिका तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता संपन्न कराने में व्यायाम टीचर विनोद मिश्रा, अमरनाथ दुबे, दिनेश चंद्र, ज्योति आदि ने योगदान दिया। इस दौरान एबीआरसी रवि त्रिपाठी, जिला समन्वयक राजेश्वर सिंह यादव भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें